Breaking News
Jamshedpur Sports : राष्ट्रीय खेल दिवस पर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बिछी शतरंज की बिसात, अंडर-8 व अंडर-10 के 36 खिलाड़ियों ने दिखाया दम Nikhar Sablok Murder Case : आखिरकार कुख्यात अखिलेश गैंग कब-तक निखार सबलोक जैसे बेगुनाहों की करता रहेगा हत्या ! Jamshedpur Monthly Lok Adalat : 106 मामलों का निष्पादन, 20.02 लाख रुपये की रिकवरी व समझौता राशि दर्ज Jamshedpur: कीताडीह नीलकंठ अपार्टमेंट में साई संध्या भजन, देर रात तक भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु Jamshedpur : शिक्षा जगत ने खोया समर्पित मार्गदर्शक, गुरु नानक स्कूल साकची की पूर्व प्रधानाचार्या प्रेम कौर आहूजा का निधन SE RAILWAY : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी – घाटशिला और मनोहरपुर में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव मंजूर, रेलवे बोर्ड ने दी स्वीकृति
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बर्मामाइंस सिधो-कान्हू बस्ती में किन्नर से दुष्कर्म का प्रयास, लाठी-डंडे से से पीटा भी, थाना में प्रदर्शन, देखें – Video

SHARE:

जमशेदपुर।

बर्मामाइंस थाना अंर्तगत सिधु कान्हू बस्ती निवासी बोनी किन्नर के साथ घर मे घुसकर मारपीट मामले में किन्नर उग्र होकर बर्मामाइंस थाने में प्रदर्शन करने लगे. जहां बर्मामाइंस पुलिस ने कारवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सभी शांत हुए. जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में सिधु कान्हू बस्ती में सैकड़ो की संख्या में किन्नर किराए के मकान में रह कर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं. सोमवार सुबह नौ बजे अचानक सिधु कान्हू बस्ती निवासी इदु व उसके साथी ने बस्ती निवासी बोनी किन्नर के घर में घुसकर उससे पैसे की मांग की. साथ ही उसके साथ जबरन सेक्सुअल रिलेशन बनाने का दबाव दिया, जिसका विरोध करने पर दोनों युवकों ने लाठी डंडे से बोनी किन्नर की जमकर पिटाई कर डाली और घटनास्थल से फरार हो गए, जिससे वह घायल हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में किन्नर घटनास्थल से बोनी किन्नर को लेकर बर्मामाइंस थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. जानकारी देते हुए पिंकी किन्नर ने बताया कि किसी तरह से बस्ती में रहकर वे सभी गुजर बसर करते हैं.

लगातार क्षेत्रवासियों द्वारा परेशान किया जाता है, फिर भी वे सब कुछ सहन कर अपना जीवन यापन व्यतीत करते हैं. उन्होंने बताया कि आज बस्ती के दो युवक इदु और उसके साथी बोनी किन्नर के घर में घुसकर पैसे की मांग की. सेक्सुअल रिलेशन का दबाव बनाया. मना करने पर उसकी जमकर पिटाई कर डाली. उन्होंने कहा कि शिकायत लेकर थाना पहुंचने पर थाना द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई. बहुत ज्यादा दबाव देने के बाद थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज किया है. उन्होंने कहा कि जब तक दोनों युवकों की गिरफ्तारी नहीं होगी उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. इधर, मामले को बढ़ता देख बर्मामाइंस थाने द्वारा एफ आई आर दर्ज कर दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी और उग्र किन्नरों को कार्रवाई का भरोसा दिला कर समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया गया, हालांकि इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर