Jamshedpur : बर्मामाइंस कैलाश नगर व्यापारी संघ ने विधायक सरयू राय का किया भव्य स्वागत, 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

कैलाशनगर लाल बाबा व्यापारी संघ के द्वारा लाल बाबा धर्म कांटा के समक्ष जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का भव्य स्वागत किया गया. राय के पूर्वी विधानसभा में विजय के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया .संघ के लोगों ने राय की अनुसंशा पर लाल बाबा क्षेत्र में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों के लिए राय का आभार प्रकट किया.

राय ने लोगो को आश्वस्त किया की क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं और जो भी आवश्यक विकास कार्य हैं। उसके लिए संघ का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिले सभी समस्याओं के निराकरण करने और विकास कार्यों के लिए सार्थक पहल उनके द्वारा किया जाएगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान मुख्य रूप से भारतीय जनतंत्र मोर्चा जिलाअध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अशोक गोयल, दुर्गा राव, अनिल अग्रवाल, विष्णु नरेड्डी, संजय सिंह, पिंटू भाटिया, गुड्डू जैसवाल, पंकज शर्मा, मलखान सिंह, आनंद शर्मा, मनोज सिंह उज्जैन, धर्मेंद्र प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें