Breaking News
Jamshedpur : मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैनर और डिजिटल एक्स-रे सिस्टम का उद्घाटन Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बर्मामाइंस खालसा मिडिल व हाई स्कूल में शान से फहराया गया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह की रही धूम

SHARE:

सरदार बक्शीश सिंह मेमोरियल अवार्ड की हुई घोषणा, मैट्रिकुलेशन बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को दिए जायेंगे 10 हजार

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में 15 अगस्त 2025 को खालसा मिडिल/हाई स्कूल, बर्मामाइन्स में स्वतंत्रता दिवस को भव्य उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. इनमें आदिवासी नृत्य, देशभक्ति गीत, भांगड़ा और गिद्धा प्रमुख आकर्षण रहे. देशभक्ति से ओत-प्रोत इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया और पूरे वातावरण में गर्व व उमंग का संचार कर दिया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार हरभजन सिंह, मुख्य – रणनीति एवं एचआर, एक्सएलआरआई दिल्ली तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि विद्यालय वास्तव में मानव चरित्र निर्माण का मंदिर है. कोई भी व्यक्ति अपने गुरुजनों और माता-पिता का ऋण जीवन भर नहीं चुका सकता.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस अवसर पर सिंह ने सरदार बक्शीश सिंह मेमोरियल अवार्ड की घोषणा की, जिसके अंतर्गत हर वर्ष मैट्रिकुलेशन बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को ₹10,000/- की नकद राशि प्रदान की जाएगी. इस वर्ष यह पुरस्कार सत्यम कुमार सिंह को प्रदान किया गया, जिन्हें ₹10,000/- का चेक भी सौंपा गया.

स्कूल के सह सचिव सोमू ने किया धन्यवाद

कार्यक्रम में सलविंदर सिंह (प्रधान, गुरुद्वारा), हरभजन सिंह (उपाध्यक्ष), गुरदयाल सिंह (चेयरमैन), जोगा सिंह (संयुक्त सचिव), सुखपाल सिंह (स्कूल सचिव), सतबीर सिंह “सोमू” (स्कूल सह सचिव) इंस्पेक्टर दलविंदर सिंह, रविंदर सिंह, परविंदर कौर (अध्यक्षा, स्त्री सत्संग), हेड मास्टर संजय कुमार सिंह तथा प्राचार्या रोशनी कुमारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन सुश्री रीना ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सतबीर सिंह “सोमू” (स्कूल सह सचिव) द्वारा प्रस्तुत किया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर