Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नशीला पदार्थ की प्रति जलाकर मनाया नशा मुक्ति दिवस

SHARE:

समाज को दीमक की तरह खोखला करता जा रहा है नशा : विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के दिन मानगों के डिमना चौक में लोगों ने नशीले पदार्थ की प्रति जलाकर अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे भाजपा नेता विकास सिंह ने नशीले पदार्थ सेवन करने से हो रहे शरीर समाज और देश के नुकसान के बारे में लोगों को बताया। सैकड़ों की संख्या में डिमना चौक में एकत्रित लोगों ने एक स्वर से नशा करने वाले, नशा का सामान बेचने वाले और नशीले पदार्थ का विरोध किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशा खुरानी के शिकार लोगों को नशा छुड़वाकर मुख्य रास्ते में लाने के साथ साथ नशा की सामग्री बेचने वाले का खुलकर विरोध करने का संकल्प लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े : Dhanbad : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलकर बालू की समस्या को कांग्रेस नेता ब्रजेंद्र सिंह ने उठाया

विकास सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन अगर ईमानदारी से बिना किसी मोह माया के नशा की सामग्री बेचने वाले गिरोह के खिलाफ खड़े हो जाए, तो नशा खुरानी गैंग का सफाया तय हो जाएगा। थोड़े से पैसे के लालच में नशा की सामग्री बेचने वाले लोगों के कारण अपराध ने सभी सीमाओं को पार कर दिया है। नशा करने वालों को सबसे पहले बड़ी मार उनके खुद के शरीर पर पड़ती है, जिसका खामियाजा उनके साथ-साथ पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है।

विकास सिंह ने कहा कि जल्द नशा से होने वाले नुकसान का पंपलेट बनाकर क्षेत्र में बांटने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही जिस थाना क्षेत्र में सबसे अधिक नशा का सामान बिक्री होने की जानकारी मिलेगी। उस क्षेत्र के थानेदार को भी गांधीवादी तरीके से फूल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह,लक्ष्मण सिंह, अरूप भट्टाचार्य, रामजन्म गुप्ता, सुबोध प्रसाद, अजय महतो, अरूण यादव, अमित पाठक, ओंकार साहू, ब्रजेश साव, जितेंद्र यादव, रवि सिंह, पंकज गुप्ता, सुजीत पांडेय, शिव साव, विनोद सिंह, राहुल सिंह, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर