WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झामुमो के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए चंपाई सोरेन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. झामुमो द्वारा आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. उनके साथ जमशेदपुर संसदीय सीट से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सह विधायक समीर मोहंती भी मौजूद रहे. वहीँ कार्यक्रम में विधायक रामदास सोरेन, विधायक संजीव सरदार एवं विधायक मंगल कालिंदी, इंचागढ़ विधायक सविता महतो समेत पार्टी के शीर्ष नेतागण मौजूद रहे. वहीँ सैकड़ों की संख्या में पार्टी के बूथ स्तर के महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें Ranchi : युवाओं को नशे की जाल से बचाने के लिए रांची एसएसपी ने जारी किया वीडियो संदेश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समीर मोहंती को जीत दिलवाने का लिया संकल्प

मौके पर सभी ने एक साथ पार्टी प्रत्याशी समीर मोहंती को जीत दिलवाने का संकल्प लिया. इंडी प्रत्याशी समीर मोहंती ने कहा कि ये लड़ाई झारखण्ड के अस्मिता को बचाने का और झारखण्ड राज्य के आवाज को संसद तक पहँचाने का है, जिसे एक-एक बूथ स्तर के कार्यकर्ता मिलकर ही इसको सफल बना सकते हैं. वहीँ मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें जीत का लक्ष्य लेकर चलना है. प्रत्येक बूथ पर एक प्रभारी होंगे और उन प्रभारियों कों 25-25 महिला व पुरुष का लिस्ट तैयार कर संगठन को सौंपना है. विगत लोकसभा में हम थोड़े कमजोर पड़े थे. लेकिन विधानसभा में हमने अपनी पकड़ बनाई थी और कोल्हान से एक भी सीट भाजपा को नहीं मिला.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : प्रचंड गर्मी में बिजली की आंख मिचौली शुरू

मोदी सरकार शिक्षा व रोजगार पर कभी काम नहीं किया

इस लोकसभा चुनाव में भी हमें उसी रणनीति के साथ चलना है ताकि इस बार झारखण्ड से एक भी लोकसभा सीट भाजपा को ना जाये, वहीँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कभी भी शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर काम नहीं किया, बल्कि जनता को केवल जुमलों में उलझा कर रख दिया. इस बार क्षेत्र कि जनता इसका मुंह तोड़ जवाब देगी और भाजपा को उखाड़ फेंकेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर