WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime : सोनारी में खाली पड़ी जमीन को कब्जाने की शिकायत, साकची में कांग्रेस नेता पर देशद्रोह का मामला दर्ज समेत तीन खबरें पढ़ें एक क्लिक में

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सोनारी ए ब्लॉक के ठीक सामने खाली पड़ी जमीन को कब्जाने की शिकायत संबंधी ज्ञापन जुस्को लैंड विभाग के महाप्रबंधक को शुक्रवार को सौंपा गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि यहां पर मंदिर निर्माण के नाम पर जमीन कब्जाने का खेल चल रहा है. अगर जमीन पर कब्जा हो गया तो महिलाओं और छात्राओं का अपने घर से बाहर निकलना दूभर हो जाएगा.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि को तोहफा भेंट किया, कहा – कुंवर सिंह मैदान का जल्द होगा सौन्दर्यीकरण

Gambhir Car Associate Motion Ads

मना करने पर दी गई धमकी

स्थानीय निवासी उत्तम जैन का कहना है कि जब उन्होंने जमीन कब्जाने से मना किया तब उन्हें धमकी दी गई. उत्तम जैन को आशंका है कि जमीन कब्जाने के बाद यहां पर अड्डेबाजी शुरू हो जाएगी. लोगों को लग रहा है कि सोची-समझी साजिश के तहत प्लान बनाकर जमीन कब्जाने का काम किया जा रहा है. इसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी और सोनारी थाना प्रभारी को भी सौंपा गया है.
दो दिनों से चल रहा है अवैध निर्माण
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन पर पिछले दो दिनों से अवैध निर्माण का काम चल रहा है. अवैध निर्माण की शिकायत गुरुवार को भी की गई थी. यहां के लोग किसी भी सूरत पर अवैध निर्माण पर रोक लगाना चाह रहे हैं.

साकची थाने में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

साकची थाने में कांग्रेस पार्टी के नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराया गया है. यह मामला भाजपा नेता अभय सिंह की ओर से शुक्रवार को दर्ज कराया गया है. बांग्लादेश में हुए तख्तापलट मामले को भारत से जोड़ने संबंधी टिप्पणी के बाद मामला दर्ज कराया गया है.

क्या कहा है बयान में

सलमान खुर्शीद ने अपने बयान में कहा है कि बांग्लादेश जैसे हालात हिन्दुस्तान में भी हो सकती है. इस तरह का बयान देकर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है. ऐसे नेताओं के खिलाफ सीधी कार्रवाई होनी चाहिए.

गोविंदपुर में दुकान से नकदी समेत 2 लाख की चोरी

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भाला बगान में राम कुमार राय की किराना दुकान से चोरों ने गुरुवार की देर रात नकदी समेत कुल 2 लाख रुपये मूल्य की सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी राम कुमार राय को दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह तब मिली जब वे अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे. इस बीच उन्होंने देखा कि दुकान का सटर कटा हुआ है. भीतर जाने पर देखा कि दुकान के सभी सामान बिखरे हुए हैं. इसके बाद घटना की जानकारी गोविंदपुर पुलिस को दी गई.

सीसीटीवी कैमरे में नजर आया आरोपी

घटना का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है. उसे दुकान का सटर काटते हुए साफ देखा जा रहा है. पुलिस उस फुटेज के माध्यम से ही चोर का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इसके लिए पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी लगा रखा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर