Jamshedpur Crime : लौहनगरी में लगातार दूसरे दिन फायरिंग, अब एमजीएम हिल व्यू कॉलोनी में गोली चली, बच्चों के विवाद में घटी घटना, पुलिस कर रही जांच, देखें – Video

SHARE:

जमशेदपुर।

इन दिनों अपराधी बेलगाम होते नजर आ रहे हैं. आए दिन गोली चालन की घटना घट रही है. ताजा मामला एमजीएम थाना क्षेत्र का है. जहां अपराधियों ने बच्चों के विवाद में गोली चालन की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए, हालांकि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

अपराधी आए दिन फायरिंग की घटना को अंजाम दें रहे है. शनिवार को ही बागबेड़ा और सोनारी थाना क्षेत्र में फायरिंग के बाद अब एमजीएम थाना क्षेत्र से फायरिंग की घटना सामने आई है. जहां अपराधियों ने रविवार देर शाम थाना क्षेत्र के हिल व्यू कॉलोनी में बच्चों के विवाद के बाद फायरिंग कर दी. अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. मौके से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है. जानकारी देते हुए पवन कुमार राय ने बताया कि उनका छोटा बेटा सार्थक पड़ोसी के बच्चे के साथ मिलकर साइकिल चला रहा था. तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.

विवाद के बाद पड़ोसी के बच्चे की मां ने उनके बेटे का हाथ मरोड़ दिया. थोड़ी देर बाद आस–पास के लोग उसके घर पहुंचे और हाथ मडोड़ने का विरोध किया पर महिला के पति ने देख लेने की बात कही. इसके ठीक 10 मिनट के बाद ही उनके छोटा बेटा सड़क पर साइकिल चला रहा था और बड़ा बेटा प्रियांशु बालकोनी में था. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उनके बड़े बेटे पर फायरिंग कर फरार हो गए.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें