WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कोशिश संस्था के 7वें महारक्तदान मेला में लगा रक्तदाताओं का तांता, 832 यूनिट रक्त संग्रह, अर्जुन मुंडा, एसएसपी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौंसला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था की ओर से महारक्तदान शिविर का आयोजन सिदगोड़ा सोन मंडप में रविवार को किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिसमे सभी उम्र वर्ग के महिला, पुरुष, युवक, युवतियां थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी सिंहभूम के सीनियर एसएसपी किशोर कौशल ने किया।

विशिष्ठ अतिथि के नाते मेजर हिमांशु साहू, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र, चमकता आइना इस्पात मेल के संपादक ब्रजभूषण सिंह, व्यवसायी कौशल सिंह, दिग्विजय सिंह, पूर्व कमिश्नर विजय सिंह, शिक्षाविद दिवाकर सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, सरदार शैलेंद्र सिंह, भगवान सिंह, जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू, कुशुम पूर्ति, कविता परमार, युवा नेता अजय सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, संजीव सिंह, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, शंभूनाथ सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur Firing Update : जुगसलाई में कांग्रेस नेता पर फायरिंग मामले में मोहित पांडे समेत तीन बदमाश पकड़ाए, कांग्रेस नेता पर लगाया यह आरोप

रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय भी उपस्थित हुए। मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत और रक्तदाताओं का अभिनंदन कर किया। उन्होंने कहा की आज रक्तदान कर ऐसे सभी क्रांतिकारियों को हम सब नमन करेंगे। इससे अच्छी श्रद्धांजलि और कुछ नहीं सकती। शिविर में कुल 832 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।

उपस्थित लोगों को सीनियर एस पी कौशल किशोर, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र ने भी सम्बोधित किया और विशेष रूप से सूखे नशे के खिलाफ भी अभियान छेड़ने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही की रक्तदाताओं के साथ बड़ी संख्या में बड़े बुजुर्ग भी उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोशिश के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर