Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीसी व एसएसपी ने रामनवमी विसर्जन जुलूस को लेकर की समीक्षा बैठक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारियों के साथ रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित समीक्षा बैठक की. बैठक में पर्व त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था की किसी प्रकार की समस्या न हो, शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन जुलूस सम्पन्न कराने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वायु प्रदूषण से गोविंदपुर की जनता बेहाल, प्रशासन मौन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जुलूस रूट में रहेगी पर्याप्त रोशनी

उपायुक्त ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से विसर्जन जुलूस संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. जुलूस मार्ग में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रहे, बिजली कटने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जेनरेटर से स्ट्रीट लाईट को जोड़ें, खराब पड़े हाईमास्ट लाईट को दुरूस्त करा लें, हैलोजन की व्यवस्था रखें, जुलूस मार्ग में पड़ने वाले पेड़ों की टहनी की छटनी करा दें. घाटों पर सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर ऊंचे स्थानों पर वॉच टावर जिससे समुचित निगरानी की जा सके, माइक सिस्टम, नदी घाटों की समुचित साफ-सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की ससमय बहाली का निर्देश नगर निकाय एवं जुस्को प्रबंधन को दिया गया. एंबुलेंस, गोताखोर, फायर ब्रिगेड, स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति पहचान पत्र के साथ, घाटों की बेरिकेडिंग के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ढुल्लु महतो पर कांग्रेस टेल्को मंडल अध्यक्ष ने बेटे के नाम 25 करोड़ की जमीन खरीदने का लगाया आरोप

किसी भी परिस्थिति में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों के वाहनों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सभी संबंधित थाना एवं अनुमंडल पदाधकारी को जुलूस हेतु सशर्त लाइसेंस देने, डीजे संचालकों से अश्लील एवं धार्मिक विद्वेष फैलाने वाले गीत नहीं बजाने का एफिडेविट लेने का निर्देश दिए. सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारियों एवं व्यवस्था में लगने वाले समय, सामग्री, मानवबल का विवेकपूर्ण उपयोग करने संबंधी पूर्व तैयारी कर लेने का निर्देश दिया गया . उन्होने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, ऐसे में सभी दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं भी एम.सी.सी का उल्लंघन नहीं हो.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के रवि कुमार पहुंचे जमशेदपुर

सुरक्षा की रहेगी पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में रामनवमी पर्व के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी. जुलूस मार्ग में किसी भी लाइसेंसधारी को विचलन की अनुमति नहीं होगी। सभी थाना प्रभारी एवं डीएसपी को जुलूस मार्ग के भौतिक सत्यापन किए जाने का निदेश दिया गया. इसके अलावा आवश्यकता अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी-ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी. सभी अलर्ट रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगें. किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या घटना पर तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी के साथ कंट्रोल रूम को सूचित करेंगें. सभी थाना प्रभारी अपने सूत्रों को सक्रिय रखेंगें. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विशेष निगरानी रखें, धार्मिक एवं सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने वाले तथा अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वायु प्रदूषण से गोविंदपुर की जनता बेहाल, प्रशासन मौन

बैठक में ये अधिकारी हुए शामिल

बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, सिटी एसपी मुकेश लुणायत. रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, पीडी आईडीटीए दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, नगर निकायों के पदाधिकारी, एसडीएम धालभूम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सीओ मानगो, बीडीओ एवं सीओ पोटका, बीडीओ जमशेदपुर, सभी डीएसपी, शहरी क्षेत्र के थाना प्रभारी, जुस्को के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर