Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीसी ने पोस्टल बैलेट मतदान केन्द्र, स्ट्रॉन्ग रूम व विभिन्न कोषांगों का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने एसडीओ कार्यालय धालभूम व आईटीडीए कार्यालय में बनाये गए पोस्टल बैलेट मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया. मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं को देखा और अधिकारी व कर्मचारियों से जानकारी ली. साथ ही मतदान केन्द्र पर भीड़ को देखते हुए निर्देशित किया कि महिला-पुरूष को अलग-अलग लाइन में खड़ा करें. हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को गाइड करें. विदित हो कि चुनाव व आवश्यक ड्यूटी में लगाये गए अधिकारी व कर्मी जिनके संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण में लोकसभा चुनाव होना है, वे अपने मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से कर रहे हैं. इसके पश्चात जिले के वरीय पदाधिकारियों ने उद्योग केन्द्र स्थित पोस्टल बैलेट स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर मतदान पश्चात पोस्टल बैलेट के रखरखाव का जायजा लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सोशल मीडिया, पेड न्यूज व विज्ञापनों पर नजर रखें – डीसी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग तथा सामग्री कोषांग का औचक निरीक्षण कर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. प्रतिनियुक्त कर्मियों को सोशल मीडिया, पेड न्यूज और राजनीतिक विज्ञापनों पर कड़ी नजर रखने के लिये कहा. चुनाव प्रचार, विज्ञापन, पेड न्यूज, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया पर गतिविधियों से संबंधित विभिन्न स्वीकृतियों के अलावा लोकसभा चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों को जारी किये गये पूर्व प्रमाणपत्रों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पार्टियों और उम्मीदवारों को अपने कंटेंट के लिए कोषांग से मंजूरी लेना जरूरी है. एमसीएमसी कोषांग को व्यय कोषांग से समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया ताकि चुनावी व्यय पर कड़ी निगरानी रखी जा सके. वहीं सामग्री कोषांग के निरीक्षण में मतदान दल के लिए तैयार किए जा रहे सामग्रियों का आवलोकन किया तथा कार्मिक कोषांग का निरीक्षण कर चुनाव के सफल संचालन के तैयारियों की जानकारी लेते हुए ससमय कार्य निष्पादन का निर्देश पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर