Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एक माह से लापता युवक का शव पोटका के जंगल में पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना अंतर्गत रोहिनिबेरा जंगल में एक युवक का सड़ा गला शव फंदे से लटका पाया गया. स्थानीय ग्रामिणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया. इधर, बुधवार को मृतक की पहचान पोटका राजदोहा निवासी 18 वर्षीय सोमनाथ कर्मकार के रुप में की गई.

मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की. इधर, परिजनों ने सोमनाथ के हत्या की आशंका जताई है. परिजनों ने बताया कि सोमनाथ बिरसानगर के हुरलुंग में अपने मामा के घर रहकर गोलमुरी एबीएम कॉलेज में पढ़ाई करता था. वह बीते एक माह से लापता था. परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन शुरु की पर उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. हालांकि इसकी लापता होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads

आज पुलिस ने सूचना दी कि एक शव पाया गया है. वह सोमनाथ का था. परिजनों के अनुसार सोमनाथ किसी कॉलेज में किसी लड़की के साथ संपर्क में था जिसको लेकर पूर्व में विवाद भी हुआ था. संभवत: इसी कारण से उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर