Jamshedpur : दीन बंधु ट्रस्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर पौधारोपण कर स्वच्छ वातावरण का दिया संदेश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दीन बंधु ट्रस्ट ने सोनारी शाखा कार्यालय में झंडोतोलन किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी गंगा सागर द्वारा झंडा फहराया गया । वहीं विशिष्ट अतिथि नीतीश सरकार तथा सुबल मंडल ने टीम को प्रोत्साहित किया । सोनारी एरोड्रम समीप विश्वकर्मा मंदिर के सामने पार्क में पौधा रोपण भी किया गया और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया ।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : नियु

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

क्ति की मांग पर राज्य भर के वन रक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए, पूर्वी सिंहभूम में भी किया कामकाज ठप

साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार सहयोग करने का संकल्प दिलाया गया । बच्चो ने चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लिया और तिरंगा का बेहतर चित्र बनाने वाले बच्चो में से प्रथम पुरस्कार अनुज कुमार, द्वितीय पुरस्कार अनुष्का पात्रों तथा तृतीय पुरस्कार अराध्या कुमारी को देकर पुरस्कृत किया गया ।

इस कार्यकर्म को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारी उत्तम चक्रवर्ती,सुनीता पोयरा,शशिकांत, रूबी गोराई , नमिता पात्रों,गंगा सागर,नीतीश सरकार, सुबल मंडल,सुषमा तांडी,साहिल तांडी,सचिन महानंद, नीरज सिक्का तथा अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर