Jamshedpur : जिला निर्वाचन पदाधिकारी व एसएसपी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

SHARE:

  • एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, रूरल एसपी व अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद 
  • छह विधानसभा में चुनाव कराने कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, तैयारियां पूरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला के छह विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान होना है. मतदान दल के रवानगी की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल द्वारा एलबीएसएम कॉलेज एवं कॉपरेटिव कॉलेज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया गया तथा मौके पर मौजूद पदधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, संबंधित आर.ओ समेत अन्य प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने सभी छह विधानसभा के मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी को रवाना करने के लिए रूट मैप, ईवीएम और तैयार मतदान सामग्री की जांच की.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : थमा चुनावी शोर, बाहरी लोगों के जिला में रहने की अनुमति नहीं 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं नियुक्ति पत्र वितरण काउंटर, हेल्प डेस्क, मटेरियल डिस्पैच सेंटर, विधानसभा वार कार्मिक कोषांग, पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर, कार्मिक रिजर्व, पोलिंग पार्टी के बैठने की व्यवस्था आदि तथा वाहन पड़ाव का भी अवलोकन किया. दोनों डिस्पैच सेंटर में ईवीएम और मतदान सामग्री को बूथवार रखा गया है, ताकि पोलिंग पार्टियों को सामग्री देने में किसी तरह की परेशानी न हो. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच कार्य हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों को लेकर निर्देश दिया कि मतदान कर्मियों के बीच सुलभ तरीके से नियुक्ति पत्र वितरण, मतदान सामग्रियों तथा ईवीएम मशीन उपलब्ध करायेगें. मतदान कर्मियों को सभी प्रकार के सामाग्री वितरण के लिए काउंटर बनाये गये हैं. इन सभी काउंटर पर सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पोटका में फिल्म स्टार मिथुन ने मिरा मुंडा के पक्ष में किया रोड शो

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने की जिले की स्वस्थ परंपरा रही है. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. मतदान प्रक्रिया में नियुक्त सभी कार्मिक निष्पक्ष, निष्ठापूर्वक, प्रतिबद्धता और कर्तव्य परायणता तथा आपसी सामंजस्य के साथ चुनाव संपन्न कराएंगे. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी. उन्होने जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से 13 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान की अपील की है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें