Breaking News
Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मोहरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कचड़ा जमाव के कारण बिरसानगर, बारीडीह बस्ती, बागुननगर और बागुनहातु में तीन दिनों से पेयजल संकट

SHARE:

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल दिनेश कुमार के नेतृत्व में अधिकारी से मिला

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बिरसानगर के सभी जोन, बारीडीह बस्ती, बागुननगर और बागुनहातु आसपास के क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई बंद हो गई है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कचड़ा जमाव के कारण यह संकट उत्पन्न हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज कंपनी लिमिटेड के अधिकारी अभिषेक कुमार दुबे से मुलाकात की और क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े : Patna Saheb : अरदास के साथ तख्त साहिब में माता सुंदरी निवास का निर्माण आरंभ

अधिकारी ने बताया कि स्वर्णरेखा नदी में लगातार हो रही बारिश के चलते कचड़े बह कर आ रहे हैं और इंटेकवेल में जाम हो रहे हैं, जिसके चलते पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन ने सफाई अभियान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है जो दिन में और रात में इस कार्य को तेजी के साथ कर रही है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई बंद हो गई है। हमें उम्मीद है कि प्रबंधन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा और क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और समय से पानी मिलेगा।”

प्रतिनिधि मंडल ने पूरे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण किया और पाया कि इंटेकवेल जाने वाले रास्ते का एक पिलर धस रहा है, जिसके चलते बड़ी दुर्घटना हो सकती है और लंबे समय तक पानी की सप्लाई भी बाधित हो सकती है। प्रतिनिधि मंडल में दिनेश कुमार के साथ, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, नरेश प्रसाद, अभिषेक कुमार, निर्मल सिंह, खोखान पांडे, करमबीर सिंह, सूरज गोप, नारायण गोप, गोलक गोप, अजय लोहार, बिरुली, राम कुमार आदि उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर