Jamshedpur : डॉ. अजय कुमार के कारण अर्जुन मुंडा का सच सामने आया- राजा सिंह राजपूत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के जिला सचिव राजा सिंह राजपूत ने बुधवार को सरयू राय के फेसबुक लाइव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अजय कुमार की वजह से अर्जुन मुंडा का सच सामने आ गया है, जो सरयू राय जमशेदपुर की जनता से छिपा रहे थे। राजा ने कहा कि डॉ. अजय की मामले में गंभीरता के कारण सरयू राय को जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी तल पर मकान निर्माण के खिलाफ अर्जुन मुंडा के शिकायत पत्र का खुलासा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब जब सच सामने आ गया है तो बात को गोल गोल घुमाया जा रहा है। सच यही है कि अर्जुन मुंडा द्वारा एनजीटी में की गई शिकायत के आधार पर ही इन बस्तियों को नोटिस की गई है।

यह भी पढ़े : Saraikela : महिला कांग्रेस नेत्री अनामिका सरकार ने ईचागढ़ और वैजयंती बारी ने सरायकेला विधानसभा से चुनाव लड़ने की दावेदारी की

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अगर मुंडा जी शिकायत नहीं करते तो यह मामला ही नहीं उठता। जहां तक टाइमिंग का सवाल है तो डॉ अजय 14 जुलाई को सबसे पहले मुख्यमंत्री एवम् मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने और बस्ती को बचाने की अपील की थी। वहीं महाअधिवक्ता राजीव रंजन से मुलाकात कर इन बस्ती के घरों बचाने को ध्यान में रखते हुए एनजीटी में सरकार का पक्ष रखें। इतना ही नहीं इस मामले में अजय कुमार की गंभीरता इस बात का प्रतिक है कि उन्होंने सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय बनर्जी को अपने खर्च इस मामले की पैरवी करने के लिए हायर किया। उसके बावजूद सरयू राय कहना कि अजय कुमार इस मामले को राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस्तेमाल कर रहें हैं उनके घटिया सोच को दर्शाता है। राजनीति अजय कुमार के लिए जनसेवा का एक माध्यम है जीवकोपार्जन का साधन नहीं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें