Breaking News
Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ पूजा के दौरान मारपीट प्रकरण में सूर्य मंदिर समिति के आठ अन्य लोगों को मिली जमानत, जमानत पाने वालों में संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव गुंजन यादव समेत अन्य लोग शामिल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में गत वर्ष छठ महोत्सव के दौरान सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों एवं विधायक सरयू राय के समर्थकों के बीच हुए मारपीट प्रकरण में आठ अन्य लोगों को जमानत दी गई। शनिवार को जमशेदपुर कोर्ट ने आठ लोगों की जमानत को मंजूरी दी। सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों को जमानत मिलने से एक ओर जहां समिति के सदस्यों में हर्ष है। तो वहीं, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने फैसले पर न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि इसे न्याय की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान गलत बयानबाजी और अनावश्यक टिका-टिप्पणी कर छठ पूजा में विघ्न डालने की कोशिश की। इतना ही नही शहर के समर्पित सूर्य भक्तों को झूठे केस में फंसाने की साजिश की। लेकिन माननीय न्यायालय ने सभी षड्यंत्र को चारों खाने चित कर दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का आदेश ऐसे लोगों को करारा जवाब है जो पद और पॉवर का दुरुपयोग कर लोगों को डराने और धमकाने का कार्य करते हैं। भूपेंद्र सिंह ने फैसले पर माननीय न्यायालय का आभार जताया है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को भी मंदिर समिति से जुड़े सोलह लोगों को जमानत दी गई।

वहीं, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय न्यायालय ने सूर्यभक्तों के ऊपर साजिश के तहत केस दर्ज कराने वालों को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बाधाएं हमारी सेवा भावना और संस्कृति संरक्षण के संकल्प को और मजबूत करती है। हम इन सबसे विचलित होने वाले नही हैं। सूर्य मंदिर समिति प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महोत्सव का आयोजन पूरे धूमधाम से करेगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इन आठ लोगों को मिली जमानत:

संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव गुंजन यादव, कमलेश सिंह, सुशांत पांडा, कंचन सिंह, कुमार संदेश, विश्वजीत कुमार विशु।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर