Jamshedpur : डिमना रोड में चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में लगी आग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित एक चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई. घटना के रविवार की छुट्टी होने के कारण गोदाम बंद था. गोदाम से धुआँ निकलता देख पास ही एक मेडिकल दुकान वाले ने डिस्ट्रीब्यूटर सूरज पोद्दार को फोन पर घटना की सूचना दी. इधर, सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन का एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

इसे भी पढ़ें :  Ranchi : युवाओं को नशे की जाल से बचाने के लिए रांची एसएसपी ने जारी किया वीडियो संदेश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आग से दो लाख का हुआ है नुकासन

मौके पर पहुंचे डिस्ट्रीब्यूटर सूरज ने बताया कि घटना से थोड़ी देर पहले ही वे गोदाम बंद कर घर के लिए निकल गए थे. पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर घटना की सूचना दी. सूरज ने बताया कि पास ही बिजली का ‘ट्रांसफार्मर है. संभवत: शॉर्ट सर्किट ने चिंगारी निकली होगी जिससे गोदाम में आग लगी गई होगी. सूरज ने बताया कि आग से लगभग दो लाख का नुकसान होने का अनुमान है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें