Jamshedpur Fire : दुर्गा पूजा पंडाल में उद्घाटन से पूर्व लगी आग 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो ओल्ड सुभाष कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पास ही मौजूद चापाकल से पानी लेकर पंडाल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। वहीं इसकी सूचना पुलिस और झारखंड अग्निशमन विभाग को भी दी गई। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग से एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू करने में जुट गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में पूजा पंडाल पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पंडाल सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटि की ओर से बनवाया जाता है। शनिवार को ही पंडाल का निर्माण कार्य पूरा हुआ था जिसके बाद कमिटि को इसे हैंडओवर कर दिया गया। पंडाल में लाईट और पंखा लगाने का काम रविवार से शुरु करना था पर उसके पूर्व ही यह घटना घट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आसमाजिक तत्वों द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें