Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पांच दिवसीय थिएटर अभिनय कार्यशाला संपन्न, बच्चों ने सीखे अभिनय के गुर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

लौहनगरी के सुप्रसिद्ध गीता थिएटर के सौजन्य से पांच दिवसीय रंगमंच अभिनय कार्यशाला का भव्य समापन बुधवार को स्वर्णरेखा नदी तट किनारे स्थित गांधी घाट पार्क में हुआ. इस रंगमंच अभिनय कार्यशाला में विशेष प्रशिक्षक के रूप में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक जीतराई हांसदा सम्मिलित हुए, जिन्होंने कार्यशाला में सम्मिलित हुए प्रतिभागियों को अपने अनुभव के अनुसार अभिनय की बारिकियों को बताते हुए खेल-खेल में अभिनय करना सिखाया.

इसे भी पढ़ें : Potka : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोवाली के संचालन समिति का पुनर्गठन

Gambhir Car Associate Motion Ads

40 बच्चों ने कराया था नामांकन

इस अभिनय कार्यशाला में लगभग 40 से अधिक बच्चों ने नामकरण करवाया था. जीतराई ने बच्चों को बताया कि कलाकार बनने के लिए सभी चीजों को ऑब्जर्व करना चाहिए और एक कलाकार को अपने अंदर हमेशा बचपन को जिंदा रखना चाहिए, क्योंकि बचपन में ही हम सभी चीजों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं और कोमल बने रहते हैं. उन्होंने प्रति दिवस योग के साथ-साथ बहुत सारी एक्टिविटीज करते हुए अपने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के बहुत सारे मजेदार किस्सों को साझा किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा में 36 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, पूर्व में भी जा चुके है जेल

अतिथियों को तुलसी पौधा प्रदान कर किया गया सम्मानित

कार्यशाला समापन समारोह का आरंभ प्रशिक्षक एवं अतिथियों को गीता थिएटर की ओर से तुलसी पौधा प्रदान कर किया गया. जिसके बाद स्वागत भाषण देते हुए गीता थिएटर के अध्यक्ष व सचिव ने कार्यशाला आयोजित करने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि जमशेदपुर शहर में लोहा के साथ-साथ हुनर का भी खजाना है. नए युवाओं को थिएटर के प्रति आकर्षित करना एवं थिएटर के प्रति आज के युवा को जागरूक कर रंगमंच की बारीकियों से जोड़ना है. जिससे वह अभिनय जगत से जुड़कर अपनी एवं शहर की पहचान बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Patna Saheb :गुरु महाराज ने जीवन दर्शन में मानव को एकता के सूत्र में पिरोया, पांचवें गुरु के अवतार दिवस पर सजा विशेष दीवान

युवा प्रतिभागियों को संस्था की ओर से दिया गया प्रमाण पत्र

इस कार्यशाला के उपरांत कार्यशाला में सम्मिलित युवाओं को गीता थिएटर एवं डीडी एसोसिएशन के आगामी मंच नाटक, लघु- विज्ञापन, फिल्म तथा नुक्कड़ नाटक से जोड़कर उनके अभिनय कला को निखारते हुए उन्हें आर्थिक मजबूती देने का भी कार्य करेंगे. कार्यक्रम के अंत में 5 दिवसीय अभिनय कार्यशाला में सम्मिलित होने के लिए प्रशिक्षक जीतराय हांसदा को संस्था की ओर से आभार पत्र तथा युवा प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देते हुए कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर