Jamshedpur : रतन टाटा के दिखाए गए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति होगी सच्ची श्रद्धांजलि : हरि सिंह राजपूत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटा स्टील में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में कार्य करने वाले और समाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने अपना गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा की रतन टाटा एक दूरदर्शी लीडर थे जिन्हे जमशेदपुर से एक विशेष लगाव रहा है। जीवन को बेहतर बनाने के समर्पण ने भारत और दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी।

जमशेदपुर में स्थापना दिवस के अवसर पर मुझे कई बार उनसे मिलने का सौभाग्य मिला और मैं हमेशा उनके उद्देश्य और मानवता की सेवा की दृढ़ भावना से प्रभावित रहा हूं, जिस वजह से मैंने भी समाजसेवा की शुरुआत की थी और अब तक करते आ रहा हूं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आम हो या खास सभी से उनका विनम्र स्वभाव सभी के लिए उनसे सीखने की चीज है। रतन टाटा एक असाधारण व्यक्ति थे, जो अपने फैसले लेने और उसे सही साबित करने को लेकर जाने जाते थे। उनकी कमी आने वाले वर्षों में दुनिया भर में महसूस की जाएगी, लेकिन मुझे पता है कि उन्होंने जो विरासत छोड़ी है और जो उदाहरण पेश किया है। वह कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

बीते 7 सालों से रतन टाटा के जन्मदिन के अवसर पर गरीब जरूरतमंद बच्चों के बीच कार्यक्रम का आयोजन करता हूं, ताकि हर बच्चें भी उनके बारे में जाने और उनकी जीवन से प्रेरणा ले कर आगे बढ़े।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें