WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 65 मुस्लिम तीर्थ यात्रियों का दल अजमेर शरीफ-फतेहपुर सिकरी-आगरा के लिए रवाना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला के 65 सदस्यीय मुस्लिम धर्मावलंबियों (अटेंडर सहित) के जत्थे को अजमेर शरीफ-फतेहपुर सिकरी-आगरा तीर्थ यात्रा हेतु पूर्वाहन 8:30 बजे समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी-सह-पर्यटन नोडल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी एवं प्रियंका तिरु, प्रबंधक, पर्यटन सूचना केंद्र, जमशेदपुर ने तीर्थ यात्रियों के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामना देते हुए हरी झंडी दिखाकर रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन के लिए बस को रवाना किया।

यह भी पढ़े : Chaibasa : अंतरराज्यीय लुटेरे गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रांची से तीर्थ यात्रियों का दल रेल मार्ग द्वारा अजमेर शरीफ-फतेहपुर सिकरी-आगरा प्रस्थान करेगी। सात दिवसीय तीर्थ यात्रा 4 से होकर 10 अगस्त को समाप्त होगी। झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित तीर्थ स्थल दर्शन हेतु ऐसे नागरिकों को शामिल किया गया है जो झारखंड के निवासी हैं, उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, वे बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आते हैं तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। इस तीर्थ यात्रा में तीर्थ यात्रियों के लिए झारखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट कॉर्पोरेशन और जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की ओर से तीर्थ यात्रियों के उचित देखभाल हेतु नोडल अधिकारी के रूप में अनिल कुमार प्रधान टेक्नीशियन जरेडा, डी०आर०डी०ए० और उनके साथ सहायक के रूप में विनीता बीरूवा, तकनीकी सहायक यात्रा के दौरान शामिल रहेंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर