WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : राज्य हित मे हिंदू समाज करे 100 % मतदान- विहिप चलायेगी जागरूकता अभियान

SHARE:

अरूण सिंह बनाये गये जमशेदपुर के चार विधानसभा पूर्वी, पश्चिमी, पोटका, जुगसलाई के चुनाव प्रभारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित विहिप जमशेदपुर महानगर की बैठक संपन्न हुई। विदित हो कि 23 अक्टूबर को रांची में हुए विश्व हिन्दू परिषद की झारखंड प्राँत कार्यकारिणी बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के लिए विहिप के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को 100 % मतदान के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया. इसी दौरान जमशेदपुर के पूर्वी, पश्चिमी, जुगसलाई और पोटका विधानसभा के लिए विहिप के विभाग सहमंत्री अरूण सिंह को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता और जिला मंत्री चंद्रिका भगत को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी. तुलसी भवन में 100 % हिंदू समाज के मतदान को सफल बनाने के लिए चार विधानसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं संग महत्वपूर्ण बैठक की गई और विभाग सहमंत्री अरूण सिंह ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्र मे बड़े स्तर पर विहिप के सैकडों कार्यकर्तागण मतदाता जागरूकता अभियान चलाने सड़क पर उतरेगी.

प्रत्येक बस्ती में मौजूद अपने कार्यकर्ता घर घर जाकर सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे. राज्य मे हिंदू समाज के साथ खड़ा होने वाले राजनीतिक दल की सरकार बने और हिंदू समाज की रक्षा हो सके. सभी इस विचार के साथ झारखंड के हित में वोट करें. ऐसा करना सभी सनातन समाज का कर्तव्य है.

विहिप शुरू से जो कहता आया है आज सभी कह रहे है कि बंटोगे तो कटोगे, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदूओं का सफाया हो गया. भारत को तोड़ने के लिए हिंदूओं को जाति मे बांटा जा रहा है. जमशेदपुर के सभी हिंदू समाज एकजुट होकर इससे ऊपर उठकर राज्य हित में मतदान करे और झारखंड को रोंहिंग्या और बांग्लादेशी मुक्त बनाये समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर एक बड़ी शक्ति बनकर कार्य करने की जरूरत है. हिंदू विरोधी मानसिकता वाली सरकार को उखाड़ कर फेंकना है. इसके लिए हमारे कार्यकर्तागण संघर्ष करते रहेंगे.

आगामी नवम्बर माह में जमशेदपुर बजरंगदल के नेतृत्व मे रक्तदान शिविर, संस्कार सप्ताह, शौर्य दिवस और त्रिशूल दीक्षा को बडे पैमाने पर करने का लक्ष्य लिया गया. बैठक में बारीडीह, मानगो और जुगसलाई से कई नये कार्यकरता विहिप जमशेदपुर से जुडे जिन्हे प्रखंड मे घोषणा कर नई जिम्मेदारी दी गई. बैठक में प्रांत, विभाग, जिला और प्रखंड के कई सम्मानीय सदस्यगण उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर