Breaking News
Tatanagar Station : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को तीन महीने रद्द करने के फैसले का CGPC ने जताया कड़ा एतराज,  स्टेशन दौरे पर आये एजीएम को सौंपा ज्ञापन Jamshedpur : तुषार इवेंट और सिल्वर क्रिएशंस के डांडिया रास महोत्सव का भव्य आयोजन 15 अक्टूबर को Jamshedpur : जोड़ी राइडर और JH 05 की टीम ने वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन Sikhs For Justice : ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ 1 ਨਵੰਬਰ ਦਿੱਲੀ ਸ਼ੋਅ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਐਸਐਫਜੇ ਦੀ ਤਿੱਖੀ ਚਿਤਾਵਨੀ, ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿਚ ਖੱਲਲ ਪਾਉਣ ਲਈ 51 ਲੱਖ ਇਨਾਮ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ Amritsar/Delhi : ਸਿੱਖ ਮਿਸ਼ਨ ਦਿੱਲੀ ਵਲੋਂ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਗੁਰਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਲੜੀ ਆਰੰਭ Delhi/Punjab : ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਨਾ ਰੁਕੀਆਂ ਤਾਂ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨ ਦਾ ਕੀ ਲਾਭ, 597 ਕੇਸਾਂ ’ਚ ਸਿਰਫ਼ 44 ਸਜ਼ਾਵਾਂ, ਨਵਾਂ ਕਾਨੂੰਨ ਲਾਗੂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਜਾਰੀ : ਸਰਦਾਰ ਸੰਤ ਮੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की महत्वपूर्ण बैठक 15 मार्च को

SHARE:

रामनवमी महोत्सव की भव्यता और सफलता पर होगी चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में आगामी रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की ओर से शहर के सभी अखाड़ा समितियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 15 मार्च 2026 को संध्या 5 बजे उत्कल एसोसिएशन सभागार में सुनिश्चित की गई है। इस बैठक में शहर की लगभग 180 लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति द्वारा शहर के सभी अखाड़ा समितियों से संपर्क कर उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

बैठक के दौरान रामनवमी महोत्सव में पूजन से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्थाओं, जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ हीं, सभी अखाड़ा समितियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने अखाड़ा से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को बैठक में अवश्य रखें, जिससे सामूहिक रूप से उनका समाधान किया जा सके।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, संरक्षक नीरज सिंह, पवन सिंह, रामबाबू तिवारी, भास्कर मुखी, अजय रजक, दिवाकर सिंह और शंकर रेड्डी समेत केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, शहर के सभी अखाड़ा समितियों के अध्यक्ष और लाइसेंसधारी प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल होंगे।

केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने शहर के सभी अखाड़ा समितियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण बैठक को सफल बनाने की अपील की है। कहा कि केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को जानने और समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर