Jamshedpur : इनर व्हील क्लब ने राखी बनाओ प्रतियोगिता की आयोजित, अध्यक्ष पापिया बोली रक्षाबंधन हमें प्रकृति से जोड़ता है

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने रक्षाबंधन पर्व को मद्देनजर रखते हुए शनिवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की।इस प्रतियोगिता में क्लब द्वारा संचालित विद्यालय ‘गुरुकुल’ के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने मनमोहक राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Cgpc : कुलविंदर ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को पत्र भेजा, कहा – गुरु तेग बहादुर मेमोरियल भवन के कमर्शियल इस्तेमाल पर रोक लगे, चारों संरक्षक एवं सिख समन्वय समिति को भी पत्र दियाइस अवसर पर क्लब अध्यक्षा पापिया चटर्जी ने छात्रों को रक्षाबंधन त्यौहार और इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन और उनके अमर प्रेम का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि हमें प्रकृति से भी जोड़ता है। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों के मानसिक विकास पर जोर दिया और कहा कि इससे वे अपनी सभ्यता और संस्कृति के साथ जुड़े रहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रतियोगिता को सफल बनाने में अनिंदिता बेरा, उपाध्यक्ष सनोबर हसन, ट्रेजरर रंजीता सिन्हा, आईएसओ निवेदिता सिन्हा, और संपादक उषा महतो का सहयोग रहा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें