Breaking News
Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली JDU Jharkhand : जदयू के राष्ट्रीय संगठन में धर्मेंद्र तिवारी की एंट्री, पश्चिम बंगाल की कमान भी सौंपी Press Club Off Jamshedpur : 21 नवंबर को जुटेंगे कोल्हान के पत्रकार, माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह Jamshedpur : लाला लाजपत राय और शहीद करतार सिंह सराभा को नमन परिवार ने दी श्रद्धांजलि Jamshedpur : छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ज्योति मथारू ने धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन, साकची गुरुद्वारा में प्रधान निशान सिंह के साथ मुलाकात कर किया विचार विमर्श

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने जमशेदपुर प्रवास के दौरान सिख समाज द्वारा संचालित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। रविवार देर शाम उन्होंने साकची गुरुद्वारा में प्रमुख सिख नेताओं से मुलाकात कर इन कार्यों की प्रगति और आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की। साकची गुरुद्वारा साहिब परिसर में प्रधान सरदार निशान सिंह, महासचिव शमशेर सिंह सोनी, सुखविंदर सिंह निक्कू, जयमल सिंह, सुरजीत सिंह चीते, सतिंदर सिंह रोमी, श्याम सिंह, सतनाम सिंह घुम्मण और दलजीत सिंह जैसे प्रमुख प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मथारू ने कहा कि सिख समाज राज्य के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने का अभिन्न हिस्सा है और उनके प्रयासों को सरकारी स्तर पर हरसंभव समर्थन दिया जाएगा।

गुरुद्वारा प्रधान सरदार निशान सिंह ने इस अवसर पर ज्योति मथारू को शॉल भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। बैठक के दौरान दोनों सिख प्रतिनिधियों के बीच गुरुद्वारा के विकास, समुदाय की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई जिसमें सिख समुदाय की भावनाओं और आवश्यकताओं को मथारू ने गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रधान सरदार निशान सिंह ने उपाध्यक्ष मथारू के आश्वासन और सक्रिय सहयोग के लिए उनका आभार जताया और भविष्य में भी इसी प्रकार संवाद एवं सहयोग की आशा व्यक्त की।

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर