Jamshedpur : करणी सेना ने शौर्य दिवस के रूप में मनाई महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में सोमवार की सुबह क्षत्रिय करणी सेना परिवार द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मेरिन ड्राइव चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके अदम्य साहस,वीरता और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह राठौर ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। करणी सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि शौर्य दिवस का उद्देश्य समाज में राष्ट्रप्रेम,आत्मसम्मान और वीरता की भावना को जागृत करना है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर करणी सेना के कई वरिष्ठ पदाधिकारी कमलेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हरि सिंह राजपूत, मोहित सिंह, रंजन सिंह, लवकेश सिंह, राधेश्याम, बलराम, मनोज, मधु सिंह, प्रमोद, कृष्णा, उदय, राजकुमार सिंह, अभय सिंह, कृष, रोहित, श्रवण, आशीष, अभिषेक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर