Jamshedpur : भगवान सिंह की माता की अंतिम अरदास मंगलवार को मानगो गुरुद्वारा साहिब में

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह की माता जी स्वर्गवासी सरदारनी सुरजीत कौर की अंतिम अरदास मंगलवार को मानगो गुरुद्वारा साहिब होगी।

गौरतलब है कि, बीते दिनों 12 नवंबर को भगवान सिंह, हरजिंदर सिंह, जसबीर सिंह सिरे एवं अवतार सिंह की पूजनीय माता जी सुरजीत कौर का देहांत 86 वर्ष की आयु में हो गया था।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माता सुरजीत कौर की याद में रखे गए सहज पाठ की समाप्ति डिमना रोड स्थित आवास पर होगी जबकि गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो में दोपहर बारह बजे से एक बजे तक सबद -कीर्तन होगा। उपरांत, माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास होगी तथा गुरु का अटूट लंगर बरताया जायेगा।

भगवान सिंह और परिवारजनों ने निवेदन किया है कि इस दुख की घड़ी में माता जी की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास में शामिल होने की कृपा करें।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें