Jamshedpur : रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, कदमा बायो डायवर्सिटी पार्क में चहलकदमी करते दिखा, वन विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

बीते 17 मार्च को पहली बार आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के आरएसबी कंपनी में पहली बार दिखा तेंदुआ अब जमशेदपुर के रिहायशी इलाकों मे पहुंच चुका है. गुरुवार देर शाम तेंदुआ को कदमा बायो डायवर्सिटी पार्क में देखा गया. पार्क में मौजूद गार्ड इंद्रजीत ने तेंदुआ का एक वीडियो भी बनाया है जिसमे तेंदुआ चहलकदमी करता नजर आ रहा है. गार्ड ने इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी. इधर, सूचना पाकर वन विभाग की टीम पार्क पहुंची और जांच में जुट गई. हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर तेंदुआ है या नही वन विभाग इसकी जांच कर रहा है. वन विभाग की टीम ने पूरे पार्क को छान मारा पर तेंदुआ कहीं नहीं मिला.

गार्ड इंद्रजीत ने बताया कि वह गुरुवार देर शाम वह पार्क में लगे हाई मास्ट लाइट चालू करने आया था. इसी बीच उसने झाड़ियों में एक जानवर को देखा. हालांकि वह जानवर तेंदुआ था या नही यह उसे नही पता. उसने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी. इधर रेंजर दिग्विजय सिंह ने कहा कि तेंदुआ के दिखाई देने की सूचना मिली है. पार्क में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल अभी तक तेंदुआ के होने की पुष्टि नहीं हो पाई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर, वन विभाग की ओर से लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. वन विभाग की ओर से बताया गया है कि लोग अपने बच्चों को अकेला ना छोड़े और रात के समय जरुरी हो तो चार-पांच की संख्या में घर से बाहर निकले. साथ ही पालतू जानवरों को भी बाहर ना जाने दे. अगर तेंदुआ नजर आए तो वन विभाग को 8987790334, 9771283269 और 18003456486 पर संपर्क कर सूचना दे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें