Jamshedpur : बिरसानगर संडे मार्केट में बेदी टेंट एंड इवेंट में भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बेदी टेंट एंड इवेंट में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। सुबह के समय दुकान से घना धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल दुकान संचालक राजू बेदी को घटना की सूचना दी और साथ ही दमकल विभाग को भी अवगत कराया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग काफी तेजी से फैल चुकी थी, जिससे टेंट, पर्दे, कुर्सियां, सजावटी सामान और अन्य जरूरी सामग्री इसकी चपेट में आ गई। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान आसपास की दुकानों को भी खाली कराया गया, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में रखा पूरा टेंट सामग्री जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, आग से लगभग दो से तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें