फतेह लाइव, रिपोर्टर।
छोटा गोविंदपुर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में नितारा फाउंडेशन के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 21 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर मंथन किया गया कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाताओं की भागीदारी कैसे सुनिश्चित की जाए। इसके लिए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने, अधिक से अधिक लोगों तक शिविर की जानकारी पहुंचाने तथा रक्तदाताओं को शिविर से जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों को शिविर की तैयारियों और प्रचार-प्रसार से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, ताकि 21 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर को सफल बनाया जा सके।
नितारा फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह रक्तदान शिविर 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान, टिनटल्ला चौक, छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर में आयोजित होगा। संस्था ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की है।
बैठक में पुष्पा कुमारी, कोमल कुमारी, अमित कुमार, रंजना शर्मा, अमीषा, तारकेश्वर महतो, दिलीप कुमार, अरुण राणा, मानिकचंद पानी, रवि करण, अवधेश लाल, जितेन हो और मनकेश्वर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




































