Jamshedpur : सीएम से विधायक ने की कोवाली को अलग प्रखंड बनाने की मांग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से पोटका विधायक संजीव सरदार ने मिलकर दक्षिण पोटका के 14 -15 पंचायत के लोगों की वर्षों पुरानी कोवाली अलग प्रखंड की मांग झारखंड बनने या उससे पहले से ही हो रही थी. अपने पत्र के माध्यम से विधायक संजीव सरदार ने कहा है कि पोटका प्रखंड मुख्यालय से 30 से 40 किलोमीटर दूरी होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़े : Jharkhand : डॉ. अजय ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, प्रदेश में इंडिया गठबंधन को करेंगे मजबूत 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिले का है दूसरा बड़ा प्रखंड जिले का दूसरा सबसे बड़ा प्रखंड होने से इसमें 34 पंचायत है. बड़ा प्रखंड होने के कारण भी सभी सरकारी कार्य समय पर संपादित नहीं हो पा रहा है. ऐसी स्थिति में योजनाएं समय पर संपादित हो और सही लाभुकों तक योजना पहुंच सके इसे देखते हुए कोवाली को अलग प्रखंड किया जाना आवश्यक है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें