Jamshedpur : सांसद विद्युत महतो ने पूर्वी का किया तूफानी दौरा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा किया और लोगों से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उनके साथ बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल और सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार भी थे।

बारीडीह विद्यापति नगर के पटेल भवन में उन्होंने पटेल समाज के लोगों के साथ बैठक की और झारखंड में सरकार व व्यवस्था में बदलाव के लिए भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया। बिरसानगर 3-ए और 3-बी में कुर्मी विकास समिति की बैठक में कहा कि विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर सुदर्शन महतो, विनय महतो, संध्या रानी महतो सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। इसके बाद मोहरदा अर्जुन कालोनी और वास्तु विहार कालोनी में बीएस राव, रंजन कुमार सिंह, इशान प्रधान, कृपा गोप आदि लोगों के साथ घर-घऱ जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें