WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur murder : लगातार दूसरे दिन भी युवक की हत्या से सनसनी, मानगो में दो बदमाशों ने सिर में सटाकर की फायरिंग, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में लगातार दूसरे दिन आपसी गैंगवार में राजा सिंह नामक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के दावों की पोल खोल कर रख दी है। घटना मानगो थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड की है। मिली जानकारी के अनुसार मानगो बैकुंठ नगर का रहने वाला 28 वर्षीय राजा सिंह साकची से अपने घर की ओर बाइक से जा रहा था। इसी बीच अपराधियों ने मानगो चौक से उसका पीछा करना शुरू किया। राजा जैसे ही पोस्ट ऑफिस रोड रजनी अपार्टमेंट के सामने पहुंचा। अपराधियों ने उसे खदेड़ना शुरू किया। राजा अनहोनी की आशंका भांप गया था। उसने अपनी गाड़ी छोड़कर समीप ही एक प्लास्टिक बिक्री करने वाली दुकान में घुसकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन अपराधियों ने दुकान में ही उसे सिर में सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और आनन फानन में राजा सिंह को उठाकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां से टाटा मुख्य अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरो ने उसे घोषित कर दिया।

घटना के बारे में बताया जाता है कि पिछले वर्ष सवर्णरेखा घाट के समीप प्रदीप कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें राजा सिंह का भी नाम सामने आया था। संभावना जताई जा रही है कि उसी का बदला लेने के लिए प्रवीण सिंह उर्फ छोटू ने हत्या की है। छोटू के साथ अपराधी माशूक मनीष के भी साथ होने की चर्चा है, फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है। सूचना पाकर सिटी एसपी मुकेश लूणायत घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच करते हुए थाना प्रभारी विनय सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राजा के घर वाले भी मौक़े पर पहुंचे और हमलावारों का नाम लेते हुए रोने बिलखने लगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर