Breaking News
Vande Bharat : हजारीबाग में टला बड़ा रेल हादसा – ट्रैक्टर से टकराई रांची-पटना वंदे भारत, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त National Sports Day : डीबी सुंदर रामम बोले—टाटा स्टील में खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा Jamshedpur Durga Puja: 1926 से जल रही आस्था की अखंड ज्योति, गोलमुरी पूजा कमिटी ने भूमि पूजन के साथ शुरू की तैयारियां Jamshedpur: भारतीय मजदूर संघ ने किया वृक्षारोपण, वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस पर मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मेरे कार्यकर्ता मेरा अभिमान, उनके सम्मान के साथ समझौता मंजूर नहीं – डॉ. अजय कुमार

SHARE:

  • कार्यकर्ता मेरे परिवार के सदस्य है, वो मेरे लिए कल महत्वपूर्ण थे और आज भी प्रिय है

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मुझे कार्यकर्ताओं से कोई शिकवा शिकायत नहीं है. कार्यकर्ताओं ने जिस कर्मठता व समर्पण भावना से चुनाव के दौरान कार्य किया है उसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं. डॉ. अजय ने कहा कि पिछले दिनों स्थानीय अखबारों में प्रकाशित विधानसभा में मेरी हार की समीक्षा रिपोर्ट से मैं इतेफाक नहीं रखता. इस संबंध में मेरा स्पष्ट मानना है कि चुनाव में हार जीत होती रहती है. अपनी हार के लिए मैं अपने कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेवार नहीं मानता हूं. बल्कि मेरे कार्यकर्ता मेरा अभिमान हैं उनके सम्मान के साथ समझौता मुझे मंजूर नहीं. वो मेरे लिए कल भी महत्वपूर्ण थे औऱ आज भी उतने ही प्रिय है. बल्कि सच कहूं तो मैं अपने इन्ही कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनाव लड़ने की हिम्मत जुटा पाया.

इसे भी पढ़ें : Potka : ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम हल्दी पोखर शाखा जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे गर्म कपड़े

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर मेरे दिल की धड़कनों में बसा है

हमने बिना किसी लाग लपेट के डट कर चुनाव लड़ा और लगभग 65 हजार जमशेदपुर की जनता ने मुझे समर्थन किया. यह मेरे लिए एक बड़ी बात है. जनता का निर्णय मैने सहर्ष स्वीकार किया है. क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है. जमशेदपुर मेरे दिल की धड़कनों में बसा है इसलिए जमशेदपुर से अलग होने की मैं सोच भी नहीं सकता. यह जरुर है कि मेरे विरोधियों द्वारा अक्सर लोगों के बीच में यह भ्रम फैलाने का काम किया जाता है जो सच नहीं है. मैं हमेशा अपने लोगों के बीच उपलब्ध रहता हूं और अपने सामर्थ्य के अनुरुप लोगों की मदद करता रहता हूं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : उपायुक्त  नमन प्रियेश लकड़ा ने मातृत्व शिशु अस्पताल चैताडीह से की पल्स पोलियों की शुरुआत

जल्द होगा आभार सभा का आयोजन

डॉ. अजय कुमार ने कहा कि बहुत जल्द सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का व्यक्तिगत रुप से आभार व्यक्त करने के लिए एक सभा का आयोजन करुंगा और अपने मित्र व दोस्त स्वरुप अपने कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित करुंगा साथ ही उनके साथ आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करुंगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर