Jamshedpur : अब मानगो की जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, सरयू राय की पहल पर तीन नये मोटर खरीदे गये

SHARE:

दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगाए जाएंगे, एक इंटकवेल में

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय की पहल पर मानगो में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तीन नए मोटर और एक पैनल बोर्ड खरीदे गये हैं। पैनल बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया था. विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने बताया कि तीनों मोटर अंशतः ही काम कर रहे थे. इससे इलाके में पेयजलापूर्ति में दिक्कत हो रही थी. जनता की इस गंभीर मांग को विधायक सरयू राय ने विधानसभा सत्र में उठाया था.

इसी का नतीजा है कि तीन नए मोटर और पैनल बोर्ड खरीदे गये. उन्होंने बताया कि एक मोटर 350 एचपी (हॉर्स पावर) का है जो इंटकवेल में लगाया जाएगा जबकि दो अन्य मोटर 150-150 एचपी के हैं जो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में इस्तेमाल किया जाएगा. पिंटू सिंह ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने उनसे बताया है कि तीनों मोटर अगले बुधवार तक काम करना शुरु कर देंगे और क्षेत्र की जनता को पानी के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें