WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

New Delhi : भारत के 15वें उप-राष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति ने पद व गोपनीयता की दिलायी शपथ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

इंडिया के 15वें उप राष्ट्रपति के रूप में सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को शपथ ली. राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. कार्यक्रम सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया.

एनडीए के उम्मीदवार के रूप में राधाकृष्णन ने हाल ही में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की थी. बता दें कि वे तमिलनाडु से आते हैं और इससे पहले झारखंड और महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर रहकर कार्य कर चुके हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे. उप राष्ट्रपति का पद जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद खाली हो गया था और अब सी पी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद शपथ ली है.

विदित हो कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पूर्व उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था. धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद 9 सितंबर को उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ था. जिसमें एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को हराया था.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर