Jamshedpur : ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ ने चक्रधरपुर रेल प्रबंधक को सौंपा सात सूत्री मांग पत्र

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

ट्रेन दुर्घटना के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जान गंवानेवाले रेल कर्मियों को शहीद का दर्जा प्रदान किया जाए एवं उनके सम्मान में एक मेमोरियल का भी निर्माण करवाया जाए. उक्त आशय की मांग ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने मंडल रेल प्रबंधक चक्रधरपुर से की है. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने आज मंडल रेल प्रबंधक चक्रधरपुर अरुण  जातोह राठौड़ से मिलकर रेल कर्मचारियों से संबंधित 7 सूत्री मांग पत्र सौंप कर  उसके अविलंब समाधान करने की मांग की. मांग पत्र में उन्होंने टाटा में निर्माणाधीन मल्टी डिसीप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर के लंबित कार्यों को अविलंब पूरा करके ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ करने,  कोविड काल में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले चक्रधरपुर रेलवे मंडल के अनुशासित एवं कर्मठ रेल कर्मियों एवं रेलगाड़ी परिचालन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने वाले लोको पायलट, सहायक लोको पायलट,  ट्रेन मैनेजर एवं अन्य रेल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देते हुए उनके सम्मान में एक भव्य मेमोरियल का निर्माण करवाने की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अधिवक्ता मिथिलेश कुमार सिन्हा का टाटा मुख्य अस्पताल में निधन, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में हुआ अंतिम संस्कार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने सैकड़ो रेल कर्मियों के विगत कई वर्षों से लंबित टीए, ओटी,  सिटीए एवं एचआरए का भी अभिलंब भुगतान सुनिश्चित करवाने,  चक्रधरपुर रेल मंडल के परिचालन एवं संरक्षा से संबंधित समस्त खाली पदों पर कर्मचारियों का अविलंब बहाली सुनिश्चित करने की भी मांग की. चक्रधरपुर मंडल से पश्चिम सिंहभूम मुख्यालय चाईबासा एवं झारखंड की राजधानी रांची तक सीधी ट्रेन सेवा चलवाने की भी मांग की. साथ ही उन्होंने अमृत भारत कार्यक्रम के तहत चक्रधरपुर मंडल के पारित निर्माणाधीन कार्य स्थलों पर संबंधित प्रोजेक्ट के विवरण को प्रदर्शित करने एवं कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित करवाने की भी मांग की है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें