WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 53 किलो गांजा के साथ छह अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ओडिशा से जा रहे थे बिहार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. बीते दिनों हो पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ एक दिव्यांग को गिरफ्तार किया था. इधर, एक बार फिर पुलिस ने 53 किलो गांजा के साथ छह अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के वैशाली जिला निवासी राजीव कुमार यादव, वेस्ट चंपारण निवासी सुनील कुमार बैठा, बेतिया निवासी राज कुमार बिंद, पटना निवासी सुमित कुमार और गौरव कुमार और राजेश कुमार शामिल है.

 

जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गांजा लेकर ओडिशा से मानगो बस स्टैंड पहुंचने वाले हैं जो बस के माध्यम से बिहार जाएगा. इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को देते हुए हेड क्वार्टर डीएसपी- 1 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसमें सीतारामडेरा एवं मानगो पुलिस को शामिल किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड से राजीव कुमार यादव नामक युवक को संदिग्ध गतिविधि देखते हुए हिरासत में लिया. उसके पास से लगभग 7 किलो गांजा बरामद किया गया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

पूछताछ के क्रम में राजीव कुमार यादव ने बताया कि उनके अन्य पांच साथी बेतिया (बिहार) जाने वाले बस में बैठकर अवैध गांजा के साथ अभी-अभी निकले हैं. इस पर छापेमारी दल द्वारा उक्त बस का पीछा करते हुए एनच 33 पर पकड़ा गया. जहां उनके पांच अन्य सहयोगियों से 46 किलो गांजा बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि सभी उड़ीसा से गांजा बिहार लेकर जाने की तैयारी में थे. उन्होंने इसे एक बड़ी कामयाबी बताई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर