Breaking News
Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार Jamshedpur : 14 नवंबर को मनाया जाएगा खालसे की माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur police Winner : कोल्हान पुलिस ड्यूटी मीट में एसएसपी पियूष पांडे की टीम ने दिखाया जलवा, चाईबासा उप-विजेता

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना के मल्टीपरपज हॉल में कोल्हान क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 का समापन समारोह पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी छोटानागपुर मनोज कौशिक (भा.पु.से.) के द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पियूष पांडे, पुलिस अधीक्षक चाईबासा आशुतोष शेखर, जमशेदपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवाशीष, सहायक पुलिस अधीक्षक चाईबासा, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था , पुलिस उपाधीक्षक पटमदा एवं पुलिस उपाधीक्षक सी सी आर मनोज ठाकुर उपस्थित रहे.

इस कोल्हान पुलिस ड्यूटी मीट में 6 विषयों में कुल 10 प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई थी जिनमें कुल 28 प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए. पुलिस ड्यूटी मीट में जमशेदपुर जिला ओवरआल विजेता एवं चाईबासा जिला उप-विजेता रहा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

ये भी पढ़ें जरुरी जानकारी, की क्या था कोल्हान पुलिस का मकसद

मालूम हो कि जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना के मल्टीपरपज हॉल में कोल्हान क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 का विधिवत संपूर्ण डिजिटल उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा (भा.पु.से.) के द्वारा गुरुवार को किया गया था. इस कोल्हान पुलिस ड्यूटी मीट में 6 विषयों में कुल 10 प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई थी, जिसका शुक्रवार को रिजल्ट घोषित किया गया.

इन विषयों पर आयोजित हुई प्रतियोगिताएं, सभी को किया गया ट्रेंड

1. जांच में वैज्ञानिक सहायता
2. पुलिस फोटोग्राफी
3. कंप्यूटर जागरूकता
4. वीडियोग्राफी
5. एंटी सेबोटाज जांच
6. पुलिस डॉग स्क्वायड

तीन जिलों के पुलिसकर्मियों ने लिया था हिस्सा

पुलिस ड्यूटी मीट में जमशेदपुर जिला से 10 पुलिस पदाधिकारी 2 पुलिसकर्मी एवं 3 श्वान दस्ता, जबकि चाईबासा जिला से 14 पुलिस पदाधिकारी 2 पुलिसकर्मी एवं 1 श्वान दस्ता थे. सरायकेला जिला से 8 पुलिस पदाधिकारी 4 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर