WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आलू गोदाम बना फ्लाई ऐश का ठिकाना? भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप, नाले से बस्तियों तक पहुंचा प्रदूषण

SHARE:

ग्रामीणों का आरोप—भू-माफियाओं ने बिस्कोमान परिसर में गिराई फ्लाई ऐश, बारिश में कीताडीह की बस्तियों तक पहुंच रहा मलबा; कार्रवाई की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में परसुडीह खासमहल स्थित पूर्वी कीताडीह पंचायत क्षेत्र के बिस्कोमान परिसर, जिसे स्थानीय लोग आलू गोदाम के नाम से जानते हैं, में कथित रूप से भू-माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर फ्लाई ऐश गिराए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि परिसर का दुरुपयोग करते हुए भू-माफिया वहां फ्लाई ऐश डंप करा रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
सीओ को समस्या से अवगत कराकर बाहर निकलते भाजपा नेता ललन यादव व अन्य.

ग्रामीणों का कहना है कि भारी बारिश के दौरान फ्लाई ऐश नालों और रास्तों के माध्यम से बहकर कीताडीह की बस्तियों तक पहुंच रही है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और पर्यावरण के साथ-साथ जनसुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी, जमशेदपुर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और फ्लाई ऐश गिराने में कथित रूप से शामिल भू-माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि वर्षों से आलू गोदाम बंद पड़ा है, लेकिन परिसर का कथित रूप से इस तरह दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि पास में जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय और थाना होने के बावजूद मामले पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

ज्ञापन पर ललन यादव, वरुण सिंह, हेमंत सोरेन, अशोक यादव, रवि महाकुड़, शिवकुमार यादव, अजय कुमार, राजू सिंह सरदार और सोमनाथ चक्रवर्ती समेत अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर