WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रविंदर रिंकू बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, ‘रॉकी’ को सोशल मीडिया की कमान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात के दिशा निर्देश में मंगलवार को अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार एवं उसमें परिवर्तन किया गया। जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं कृतजीत सिंह ‘रॉकी’ को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बागबेड़ा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अव्वल, 370 प्रतिभागी हुए थे शामिल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किये जाने के उपरांत रविंदर सिंह रिंकू ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, महामंत्री ताजदार आलम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह इत्यादि का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया है। उसका मैं शुक्रगुज़ार हूँ और यह यकीन दिलाता हूं कि पार्टी हित में मैं जिस तरह से अभी तक कार्य करते आया हूँ। उसे और बेहतरीन तरीके से कर सकूं। प्रदेश अध्यक्ष के भरोसे पर खरा उतरना और संगठन को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है और इसी लक्ष्य को लेकर आगे कार्य करूँगा।

वहीं कृतजीत सिंह ‘रॉकी’ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, महामंत्री ताजदार आलम को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने मुझपर यह भरोसा दिखाया और मैं उन्हें यह यकीन दिलाता हूं कि मैं पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्व को निभाने का प्रयास करूँगा।
ज्ञात हो कि कृतजीत सिंह ‘रॉकी’ इससे पूर्व साकची मंडल (पूर्वी) के महामंत्री के पदभार भी संभाल चुके हैं।

वहीं रविंदर सिंह रिंकू विगत 25 साल से भाजपा में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं और यही वजह है कि पार्टी स्तर में उनका कद और पद बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी से पूर्व वह अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति के पद पर नियुक्त थे और अभी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें संगठन की तरफ से जमशेदपुर लोकसभा के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के सह प्रभारी भी बनाया गया था और रविंदर सिंह ने सह प्रभारी के रूप में कठिन परिश्रम करते हुए अल्पसंख्यकों को एकत्रित करके अपने दायित्वों को पूरा किया। शायद यही कारण है कि प्रदेश कमेटी इनके कार्यों को देखते हुए इन्हें प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाने का निर्णय लिया।

उधर, प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाये जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों, साथियों और पार्टी के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रविंदर सिंह रिंकू ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के स्नेह, प्रेम और अपनत्व से काफी प्रसन्नता हो रही है और इसके लिए मैं सभी का दिल से धन्यवाद देता हूँ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर