Jamshedpur : सिदगोड़ा में घर की पार्किंग में शरारती तत्वों ने लगाई आग, वाहन, साइकल राख

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू में गीता नायक के घर की पार्किंग में शरारती तत्वों ने बीती रात आग लगा दी, जिससे पार्किंग में खड़ी गाड़ियां और साइकिल जल कर राख हो गयी. घटना रविवार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की है. आगलगी के बाद परिजनों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी, जिसपर दमकल देर से आयी तब तक पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जल चुकी थी.

आग लगी से पूर्व शरारती तत्वों ने घर पर पहले पत्थर मारा.जिससे कमरे में सो रहे घरवालों की नींद खुली. वे घर के बाहर निकले तो देखा की पार्किंग एरिया में आग लगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गीता नायक के घर शरारती तत्वों ने आग लगा दी, इसका सुध लेने अब तक कोई जन प्रतिनिधि नहीं आएं है. इसे लेकर मुखी समाज में रोष व्याप्त है. फिलहाल अग्निशमन विभाग ने देर ही सही पर आग बुझा दिया है. फिलहाल पीड़ित परिवार क्षति के लिए सरकार से मुआवजा की मांग कर रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर