Breaking News
Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार Jamshedpur : 14 नवंबर को मनाया जाएगा खालसे की माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : छः खिलाडियों ने जीती छात्रवृति, द्वितीय राज्य मुआयथाई चैंपियनशिप संम्पन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के छः प्रतिभावान खिलाडियों ने द्वितीय झारखण्ड राज्य मुआयथाई चैंपियनशिप में छात्रवृति जीतकर जमशेदपुर का नाम रोशन किया है। जमशेदपुर के बारीडीह स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित दो दिवसीय मुआयथाई चैंपियनशिप एक और दो जून को आयोजित की गयी थी।

मुआयथाई एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के महामंत्री गुरप्रीत सिंह अंगराज ने बताया कि इस चैंपियनशिप में झारखंड के आठ अलग-अलग ज़िलो के लगभग 150 से अधिक खिलाडियों जबकि पश्चिम बंगाल स्थित हावड़ा के कोच अनुपम रॉय के प्रयास से 15 बच्चों और टुइलाडूंगरी सामुदायिक सेंटर के एके मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी के 25 फाइटरस ने भाग लिया था। जिसमें से छः बच्चो ने क्रमशः अजय सिंह, रमनदीप कौर, तन्मय पांडेय, जहान्वी कुमारी, अनुपम दास और मनप्रीत कौर अपने-अपने ग्रुप में हैरतअंगेज फाइट कर जूरी और दर्शकों का दिल जीतकर नेशनल के लिए स्कॉलरशिप अर्जित करने में सफलता प्राप्त की।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इससे पूर्व शनिवार को मुआयथाई चैंपियनशिप का शुभारम्भ किया गया था जिमसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद बिहारी दूबे ने मुआय थाई एसोसिएशन झारखंड द्वारा आयोजित द्वितीय झारखंड स्टेट मुआय थाई चैंपियनशिप का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया था। इनके आलावा मुआय थाई इंडिया फेडरेशन के महासचिव दया चंद भोला, भाजपा नेता अखिलेश चौधरी कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय सिंह, फाउंडेशन एवं मानस सत्संग समिति के संस्थापक मुरारी, मोशन एजुकेशन के चेयरमैन सह खेलप्रेमी एवं समाजसेवी अर्जुन सिंह वालिया, टोटल सोल्यूशन सर्विसेज़ कन्सल्टेंसी के चेयरमैन उमेश, दर्शन सिंह, बॉक्सिंग कोच पी एस स्वामी ने अपनी उपस्थित से चैंपियनशिप की गरिमा बढ़ायी।

दिल्ली से आये अंतराष्ट्रीय जज़ एव रेफ़री श्री दया चंद भोला की निगरानी में चैंपियनशिप संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में मुआयथाई एसोसिएशन झारखंड के संस्थापक सह महामंत्री गुरप्रीत सिंह अंगराज, अध्यक्ष अनिर्बन मंडल, जॉइंट सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष लक्खीकांत दास और कोषाध्यक्ष अनमोल कौर अंगराज ने सराहनीय भूमिका निभाई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर