Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : स्लुईस गेट जल्द खुलेगा : एनईपी डायरेक्टर, विधायक की पहल पर किया निरीक्षण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार की पहल पर शनिवार को बागबेड़ा शिव घाट स्थित स्लुइस गेट का निरीक्षण करने एनईपी के डायरेक्टर, जमशेदपुर प्रखंड के अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा, जुगसलाई नगर पालिका के विशेष पदाधिकारी मोटाय बानरा, जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता सोनाराम हेंब्रम, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, उप मुखिया संतोष ठाकुर,संतोष गुप्ता, राहुल प्रजापति पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान स्लुईस गेट के जर्जर स्थिति को देखते हुए एन ई पी के डायरेक्टर जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता सोनाराम हेब्रम से अब तक की वस्तु स्थिति से अवगत हुए। स्लुईस गेट की मरम्मत हेतु जल संसाधन विभाग के द्वारा प्राक्कलन राशि बनाकर भेज दी गई है। जिसकी स्वीकृति होने पर कार्य हो पाएगी। वर्तमान में तत्काल स्लुईस गेट खुलवाने की वैकल्पिक व्यवस्था डायरेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता को दे दी है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कनीय अभियंता ने जल्द ही गेट खुलवाने का आश्वासन दिया है ताकि बरसात के मौसम में बस्ती वासी को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। डायरेक्टर ने नाला के समीप कचरे का ढेर को भी जल्द ही उठाने का आश्वासन दिया है।

विदित हो कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार पिछले दिनों जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल से वार्ता कर स्लुईस गेट को खुलवाने और आसपास के कचरे का साफ सफाई करने की बात किए थे। जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल ने जल्द ही स्लुईस गेट और कचरे का साफ सफाई करने का आश्वासन दिया था।

इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी संतोष गुप्ता, राहुल प्रजापति, मुन्ना सहित सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर