Jamshedpur : करनडीह में खेलो झारखंड के तहत खेल का आयोजन, 19 तरह के खेल में प्रतिभागी हुए शामिल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा वार्षिक खेल कार्यक्रम खेलो झारखंड 2024 25 के आयोजन के तहत गुरुवार एक अगस्त को पूर्वाह्न 7:30 बजे से पूर्वी सिंहभूम जिला के करनडीह संकुल में स्थित राज्य संपोषित उच्च विद्यालय करनडीह के परिसर में सफलतापूर्वक एक दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद का आयोजन हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से 19 खेल जैसे हॉकी, तीरंदाजी , एथलेटिक्स , फुटबॉल, कबड्डी, खो खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल कुश्ती, बॉक्सिंग, योग, वुशू, जूडो, कराटे , ताइक्वांडो, साइकलिंग, क्रिकेट और बैंड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

यह भी पढ़े : Aisjwa : अरूप मजूमदार बंगाल के प्रभारी, कार्तिक दत्ता उपाध्यक्ष, सतीश गुप्ता और राजेंद्र राव प्रदेश सचिव बनाए गए, ऐसोसिएशन की पश्चिम बंगाल कमिटी का पूर्ण विस्तार शीघ्र

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आज के इस खेल आयोजन में मध्य विद्यालय करनडीह के बालक और बालिकाओं का पूर्ण रूपेण दबदबा रहा लगभग सभी खेल प्रतियोगिताओं में विजेता का किताब जीतने में कामयाब रहे। बालक और बालिकाओं के वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता का परिणाम : विजेता- राज्य संपोषित उच्च विद्यालय करनडीह, उपविजेता – होली क्रॉस उच्च विद्यालय करनडीह हॉकी खेल में मध्य विद्यालय करनडीह (बालक और बालिका वर्ग में विजेता रहा। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि दक्षिण करनडीह की मुखिया सरस्वती टुडू , विशिष्ट अतिथि के रूप मे शोभा कुजूर, प्रधानाध्यापिका मनोज कुमार सिंह, प्रभारी मध्य विद्यालय करनडीह छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया।

संकुल स्तरीय एकदिवसीय खेल आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मुख्य रूप से संकुल साधन सेवी संजय कुमार मेजबान संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय करनडीह ने किया प्रधानाध्यापक के अलावे शिक्षक- चंदन कुमार सरदार, रघु टुडू, समीर टोप्पो, प्रताप सोरेग, गोसाई संग्राम बास्के, विजय गोपाल जाना, ममता मंजूषा होरो, मनोज कुमार सिंह, शिव हांदसा, मोहम्मद सलीम, शोभा कुजूर, लकी जयंती तिर्की, अलका भेंगरा, सुजाता कारण मुर्मू , नवीन सोरेन, ब्रिज कुमारी, अंजली गागराई, बृजेश कुमार राय, राकेश कुमार ओझा, शोभा कुजूर, पितवास महतो, गजेंद्र हेंब्रम का विशेष सहयोग रहा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें