WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

पीड़ित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, नाईट स्टे, परिसर में साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाये जाने के दिए निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार द्वारा रेडक्रॉस भवन के तीसरे तल में अवस्थित सखी- वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होने वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सुविधा, काउंसलर, चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, विधिक सहायता एवं परामर्श, पुलिस सहायता इत्यादि सुविधाओं का निरीक्षण कर जानकारी ली तथा संचालक से उनकी समस्याओं को भी सुना।

रात्रि प्रहरी नहीं होने के कारण वर्तमान में पीड़ित महिलाओं को नाईट स्टे नहीं कराये जाने की बात सामने आई, पेयजल की समस्या व सफाई कर्मी भी नहीं थे। इस बाबत यथोचित कार्रवाई को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वस्त किया। साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए जाने, साफ-सफाई को लेकर निर्देशित किया।

विदित हो कि निजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर परिवार, समुदाय, कार्यस्थल के अंदर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक दुर्व्यवहार एवं हिंसा से पीड़ित महिलाओं के सहयोग के लिए सखी-वन स्टॉप सेन्टर बनाया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने वन स्टॉप सेन्टर में आने वाली पीड़ित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ आदि के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया ताकि हिंसा का शिकार महिलाएं सेंटर का अधिकाधिक लाभ उठा सके।

उन्होने चाइल्ड हेल्पलाइन को भी और क्रियाशील बनाने की बात कही। साथ ही उन्होने जिलेवासियों से अपील किया कि कोई अव्यस्क बच्चा किसी प्रकार से शोषित एवं अपने मौलिक अधिकारों से वंचित दिखे तो टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना जरूर दें ताकि प्रशासन द्वारा उनका उचित आवासन एवं देखभाल सुनिश्चित किया जा सके।

*सखी- वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर- 9430123165, टोल फ्रीनं- 181*
*चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098*

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर