Jamshedpur : शिक्षक समाज के मजबूत स्तंभ है : पवन, बस्ती विकास समिति ने किया शिक्षको को सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् , भारत रत्न, “डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन” जी की जयंती पर उनकी याद में मनाए जाने वाले “शिक्षक दिवस” के उल्लेखनीय अवसर पर स्थानीय “प्राथमिक विद्यालय लाल भट्टा” के प्रांगण में “बस्ती विकास समिति” के तत्वाधान में आयोजित एक समारोह में एकत्रित जनसमूह के बीच उपस्थित मुख्य अतिथि बस्ती विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सत्यनारायण साव, स्कूल के शिक्षक उमाशंकर व शिक्षिकाओं यथा रानी मैम, ब्लू मैम को बस्ती विकास समिति के नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : ज्योतिषाचार्य का झुकाव वास्तू शास्त्र की ओर काफी तेजी से हुआ : एसके शास्त्री

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उक्त कार्यक्रम में सुशांतो पांडा, टुनटुन सिंह, बोल्टू सरकार, राणा, अमरजीत सिंह राजा, देवाशीश, मिथलेश साव, बुथ अध्यक्ष कुलदीप, धनराज गुप्ता, मिलन उरांव, धर्मेंद्र, पूजा पडेया, पेलोंग बंकिरा, शांति देवी, आदि काफी संख्या में बच्चो के अभिभावक उपस्थित रहे।

यहां उल्लेख करना आवश्यक है कि यह विद्यालय पहले टीन से बना हुआ करता था। इसी विद्यालय को लेकर पवन अग्रवाल ने जो उस समय तत्कालीन सीतारामडेरा मंडल के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे। उसी वक्त से इस विद्यालय के पक्कीकरण हेतु आंदोलन करते हुए आए थे और काफी जद्दोजहद व लंबी लड़ाई के बाद झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिशा निर्देश पर इस विद्यालय को चौमुखी विकास हेतु विशेष फंड का सहयोग निर्गत हुआ था तथा पवन अग्रवाल के ही दिशा निर्देश पर उक्त विद्यालय को सजाने एवं संवारने का भी कार्य किया गया था। जहां आज तकरीबन डेढ़ सौ बच्चों का नामांकन किया गया है तथा उन्हें निःशुल्क पढ़ाई उपलब्ध कराया जाता है। इस विद्यालय में ज्यादातर मजदूर वर्ग और रेहड़ी पटरी वाले कामगारों के बच्चे पढ़ते हैं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें