Breaking News
Jamshedpur : सरयू राय की यजमानी में शुरू हुई 26वीं श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को होगा महाप्रसाद का वितरण Jamshedpur : शिक्षा और सशक्तिकरण के 80 गौरवशाली वर्ष पूरे, सात शैक्षणिक इकाइयों के जरिए 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंची डीबीएमएस Jamshedpur : साकची में पांच दिवसीय प्रभात फेरी के साथ प्रकाशपर्व की तैयारियों का शुभारंभ World Toilet Day : विश्व शौचालय दिवस पर साकची सुलभ इंटरनेशनल में कटा केक, स्वच्छता का दिया संदेश, अंदर पढ़ें कब और किस देश में हुई थी इस दिवस की शुरुआत Patna : ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ 360ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਇਤਿਹਾਸਕ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਤਿਆਰੀਆਂ ਤੇਜ਼, 13 ਤੋਂ 15 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਜੁੜੇਗਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸੰਗਤ ਇਕੱਠ Canada Sikh : “ਵਪਾਰ ਨਹੀਂ, ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਚਾਹੀਦੀ”, ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਵੈਨਕੂਵਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टोनी सिंह की पत्नी ने एसएसपी से न्याय की लगाई गुहार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नं. 5, गुडरूबासा निवासी सविता सिंह ने अपने पती टोनी सिंह की हत्या के मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. इस मामले में सविता सिंह ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. घटना 15 नवंबर 2024 की रात की है, जब टोनी सिंह अपने काम से घर लौट रहे थे. डिमना रोड स्थित उमा टिफिन के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोककर मारपीट की और गोली मारकर हत्या कर दी. सविता सिंह ने बताया कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने में अविनाश सिंह, उत्तम मंडल, नीतिश पोद्दार और अन्य अज्ञात लोग शामिल थे. घटना के बाद तीन आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हथियार भी बरामद नहीं किए गए हैं. सविता सिंह ने बताया कि पुलिस जब भी आरोपियों के घर दबिश देती है, आरोपी फरार मिलते हैं. सविता का आरोप है कि जांच अधिकारी अभिषेक कुमार मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “जब भी पुलिस से संपर्क किया जाता है, तो केवल यह बताया जाता है कि आरोपी फरार है. इस तरह की लापरवाही से ऐसा लगता है कि जांच को प्रभावित किया जा रहा है.”

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : प्रिंस खान के गुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेतन साव को मारी थी गोली

Gambhir Car Associate Motion Ads

परिवार को लगातार मिल रही धमकियां

सविता सिंह ने बताया कि आरोपियों के अन्य साथी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को धमका रहे हैं. कुछ दिन पहले, बाजार जाते समय मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने धमकी दी कि केस वापस ले लो, वरना पूरे परिवार को खत्म कर देंगे. सविता सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए. उनका कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो उनके परिवार के साथ कोई और बड़ी घटना हो सकती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पिकनिक से लौट रहे परिवार पर युवकों ने किया हमला, बीच सड़क पर छेड़खानी

पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी पर उठ रहा सवाल

इस घटना को लेकर क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आरोपियों की पहचान हो चुकी है, तो अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई. मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर