WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ट्रैफ़िक पुलिस की मनमानी खिलाफ अभियान का दूसरा दिन, गोविंदपुर अन्ना चौक में 25 सौ से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में बुधवार क़ो आजसू पार्टी जिला समिति पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में ट्रैफ़िक पुलिस के मनमानी के खिलाफ दूसरा दिन गोबिंदपुर स्थित अन्ना चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस अभियान में 2756 लोगो ने हस्ताक्षर अभियान मे अपना नाम पत्ता और मोबइल नंबर के साथ मुख्यमंत्री क़ो ज्ञापन उपायुक्त क़ो सौपने के निर्णय लिया गया.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : उपायुक्त ने नीलाम पत्र शाखा एवं कोषागार का किया निरीक्षण

Gambhir Car Associate Motion Ads

उक्त अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिँह ने कहा की शहर मे यातायात पुलिस से आम जनमानस कितना त्रस्त है. इस बात का अहसास आज अन्ना चौक पर पता चला, क्योंकि गोबिंदपुर शहर के साथ साथ ग्रामीण परिवेश में भी शामिल हैं, लेकिन पुलिस इन लोगो के साथ दुर्व्यव्हार कर इन्हे प्रताड़ित करने का कार्य करती है. आजसू पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी.

आजसू पार्टी के इस आंदोलन में मिल रहे जनता के प्यार और समर्थन से आजसू का मनोबल और बढ़ने लगा है, और यह अभियान लगातार चलेगा. जरूरत पड़ा तो इस मुद्दे क़ो राज्य व्यापी आंदोलन चलाने का कार्य आजसू पार्टी करेगी.

बैठक मे उपस्थित पार्टी केंद्रीय महासचिव डोमन टुडू ने कहा की आज वर्तमान सरकार अपने विचारों की हत्या कर सिर्फ जनता क़ो लूटने का कार्य कर रही है. राज्य में हर दिन हत्या और लूट छिनतई जैसे अपराध खुलेआम हो रहे हैं. इसका एक मोटा हिस्सा पुलिस अधिकारियों के मार्फत राज्य सरकार वसूलने का कार्य कर रही है. लेकिन ध्यान रहे आजसू पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है.

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संजय मलाकार, सनाजय सिंह, अप्पू तिवारी, चन्द्रर्षवर पांडेय, मृत्युजय सिंह, शंभू सरवन, मुक़ददर सिंह, सुधीर सिंह, रामाशीष सिंह, अंजय सिंह भोला, सरोज सिंह, संगीता कुमारी, प्रमिला शर्मा, नीलू सिंह, सोनका सरदार, पुष्पा देवी, लसख्मी देवी, समेत अन्य मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर