Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : परसुडीह में महिला की मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी राव कॉलोनी निवासी एक दिव्यांग महिला की मौत हो गई. जिसकी सूचना पर मायके वाले पहुंचे और पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है. दिव्यांग महिला रीता प्रामाणिक की 9 वर्ष पूर्व दिव्यांग रघुवर सिंह से हुई थी. रीता का ससुराल सीतारामडेरा में है, लेकिन मायके वालों ने हलुदबनी राव कॉलोनी में एक मकान बना कर दोनों को रहने के लिए दिया. मृतका का भाई अविनाश ने बताया कि जिस घर में उनकी दीदी रहती थी वह उसी घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करती थी. शादी के बाद से ही जीजा अक्सर मारपीट किया करता था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व विवाद को लेकर JPS स्कूल के जूनियर छात्रों ने पास आउट 2 छात्रों की कर दी पिटाई

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रीता का शव सुबह आंगन में पड़ा मिला

कई बार इसे लेकर सुलह कराया गया. इसके बावजूद उसके साथ मारपीट किया जाता था. जिसमें उसका एक पैर भी टूट गया था. जीजा, उसका भाई और बहन घर को कब्जा करना चाहते थे. इधर पड़ोसियों का भी कहना है कि रघुवर रीता के साथ मारपीट करता था. बीती रात भी उसके साथ मारपीट की गई थी. सुबह रीता का शव आंगन में पड़ा मिला. उसके गले और सर में चोट का निशान है. फिलहाल पुलिस ससुराल पक्ष को हिरासत में ले लिया है और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की मौत का मुख्य कारण क्या है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर